चीनी के बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में आज ‘चीनी सत्याग्रह’ आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय से गांधी पार्क तक सत्याग्रह मार्च निकालकर चीनी के बढ़ते दाम और बाजार में इसकी उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने आम जनता को राहत दिलाने के लिए नमक के बढ़ते दाम और अंग्रेजी हुकूमत की नीतियों के खिलाफ नमक सत्याग्रह किया था। आज भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई से परेशान है, जिसके चलते कांग्रेस को जनता की आवाज बनकर चीनी सत्याग्रह करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। भाजपा सरकार द्वारा गन्ने से बड़े पैमाने पर इथेनॉल उत्पादन कर पेट्रोल में मिलाया जा रहा है, लेकिन इससे न तो पेट्रोल की कीमतों में कमी आई और न ही आम जनता को महंगाई से राहत मिली। इथेनॉल नीति का लाभ आम जनता के बजाय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेटे से जुड़ी व्यावसायिक हितों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत कभी चीनी का निर्यातक देश रहा है, लेकिन आज चीनी का आयात करने की स्थिति बन रही है, जिसका सीधा असर बाजार में कीमतों पर पड़ रहा है। स्च्ळ सिलेंडर, बिजली एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों ने गरीब, मध्यमवर्गीय और श्रमिक परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। भाजपा सरकार की नीतियां आम जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक बोझ बढ़ा रही हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार से चीनी के बढ़े हुए दाम वापस लेने, कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा बाजार में चीनी की पर्याप्त एवं सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला संयुक्त प्रदेश महामंत्री वेदांती तिवारी, महामंत्री बृजवासी तिवारी, आशीष यादव लल्ला, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े कृष्ण कुमार राजवाड़े, भूपेंद्र यादव रियाजउद्दीन, रवि राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, एजाज़ गुड्डू, दरोगी राजवाड़े, वसीम वकील, स्वतंत्र महोबिया, देव नारायण कुशवाहा, रामसाय सोरी, जाग्रत कुर्रे अनिल सिंह रामाधार टोप्पो, राजू भगत, इंद्रदेव पांडे, सत्यनारायणमोदी, राजेश कुर्रे, दिनेश यादव व अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours