न्यू लाईफ नर्सिंग में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बैकुंठपुर।
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं द्वारा भजन, नृत्य, कृष्ण की बाल लीलाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ मिलकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। संस्था द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सम्मलित होकर कार्यक्रम का आन्नद लिये, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके उपदेशों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था का वातावरण भक्ति, उल्लास और आपसी सौहार्द से भर गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सहयोग एवं एकता की भावना को और मजबूत किया।




+ There are no comments
Add yours