न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में मना शिक्षक दिवसशिक्षक दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

न्यू लाइफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग में शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था में छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छाया चित्र की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया, शिक्षकों का स्वागत किया गया तथा विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भव्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिसमें स्वागत नृत्य, स्किट, पंजाबी नृत्य, बॉलीवुड डांस, दक्षिण भारतीय नृत्य एवं लेजी डांस जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के लिए रोचक खेलों के विभिन्न राउंड भी आयोजित किए गए, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। संस्थान के प्राचार्य ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर अवसर रहा। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आनंद और सौहार्द का वातावरण बना रहा। ये दिन छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के रिस्ते को समर्पित होता है। शिक्षक न केवल किताबी ज्ञान देते हैं बल्किा जीवन जीने का तरीका भी सिखाते हैं। कार्यक्रम के अंत में केक कटिंग एवं उपहार वितरण किया गया। सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों द्वारा सम्मान एवं स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किए गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours