सेवा संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे सेवा, जनसंपर्क और जनभागीदारी के विविध कार्यक्रम
बैकुंठपुर।
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले इस अभियान की कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं जिला से मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, सरगुजा सहकारी बैंक उपाध्यक्ष जगदीश साहू उपस्थित रहे।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े, नपाध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला मंत्री शिवकुमारी सोनपाकर, शारदा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा – अखिलेश सोनी
अखिलेश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी 25 वर्षों की सेवा यात्रा सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट संकल्प का उदाहरण है। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र और वैश्विक शक्ति के रूप में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि प्रधानमंत्री की सेवा एवं समर्पण की भावना, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाए। अभियान को केवल संगठन का कार्यक्रम न मानकर व्यापक जनभागीदारी और जनसेवा का अभियान बनाया जाए।

पूरी ताकत और समन्वय से अभियान को सफल बनाएंगे – देवेंद्र तिवारी
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि कोरिया जिले के कार्यकर्ता पूरी ताकत, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ सेवा संकल्प अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर प्रधानमंत्री की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास रहेगा कि सेवा संकल्प अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि जनसेवा और जनभागीदारी का व्यापक माध्यम बने। जिले से मंडल और बूथ तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अभियान को सफल बनाएगा।




+ There are no comments
Add yours