अतिथि अशोक जायसवाल के हाथो पुरुस्कृत हुए, मेधावी छात्र व मटकी फोड़ प्रतियोगिता विजेता
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत कंचनपुर में कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल बरगाह यादव समाज द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन पुरुस्कार व मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर पुरुस्कार वितरण किया। इस अवसर पर बरगाह समाज के कार्यक्रम के आयोजक समिति के सभी पदाधिकारीगण में रामकृष्ण साहू, गणेश राजवाड़े, दिलबन्धु, रामकुमार यादव, महेश यादव व बडी संख्या में स्थानिय लोगो के अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours