अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के नागरिक परेशान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

पिछले अनेक दिनों से पुरे क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान हैं। इन समस्याओं से निजात कब मिलेगी बताने वाला कोई नहीं। बिजली व्यवस्था में सुधार की बजाय दिन ब दिन हालत बिगड़ती जा रही है। इस ओर न तो जनप्रतिनिधियों का ध्यान जा रहा है और न ही विभाग के जिम्मेदार अफसरों का जिससे हजारों नागरिक हलाकान और परेशान हैं। लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। समस्या केवल अभी की नहीं है, आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है इसलिए अधिक आक्रोश है।
क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है नागरिकों को बिजली के मामले में उनके हाल में ही छोड़ दिया गया है। भीषण गर्मी और उमस के दिनों में बारिश में बेहतर बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के नाम पर मेंटनेंस कार्य की आड़ में रोजाना दो से तीन घंटे बिजली बंद कर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
वही पर दूसरी ओर अनुकूल बारिश नही होने के कारण क्षेत्र के जो किसान पंपो के भरोेसे सिचाई कर धान रोपनी का कार्य कर रहे है उनके लिए भी पावर कट बढी समस्या बना हुआ है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours