Baikunthpur @ Tahkikat News
स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी लेने मोटरसाइकिल से सोनहत के दुर्गम क्षेत्र आनंदपुर पहुंचे । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा गत दिवस सोनहत विकास खंड के दुर्गम क्षेत्र विकास खंड जनकपुर से होकर गोयनी से आनन्दपुर मोटर सायकल से पहुंचे व डिलीवरी टेबल व अन्य उपकरण गोयनी से ट्रेक्टर से लेकर पहुचे। जहां ग्रामीणों से रूबरू होकर ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधा ग्रामीणों तक पहुंचाने की बात कही व आंगनबाड़ी केंद्र में लग रहे उप स्वास्थ्य केंद्र डिलीवरी टेबल प्रदान किया गया व आनंदपुर गांव में शत प्रतिशत डिलीवरी कराने की बात कही।
तत्पश्चात कमर्जी के उपस्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी ली ,उपस्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी न कराने के कारण फटकार लगाई । उपस्थित नर्स को एक सप्ताह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिफ्रेशर ट्रेनिंग के लिए उपस्थित निर्देश दिए एवं 1 महीने के अंदर डिलीवरी प्रारंभ कराने की हिदायत दी गईं ।
मुरकिल उपस्वास्थ्य केन्द्र में डिलीवरी टेबल व अन्य अन्य उपकरण प्रदाय किया गया एवं डिलीवरी शत प्रतिशत कराए जाने की हिदायत दी वह टीवी खोज अभियान की जानकारी ली ग्राम पंचायत भगवानपुर व अक्तवार में भी टीबीखोज अभियान की जानकारी लिए ।
रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर पहुंचकर सामुदायिक भवन का निरीक्षण किये व उचित दिशा निर्देश दिये । महिला रोग विशेषज्ञ अभ्या गुप्ता से मिले व ओटी का निरीक्षण किये सिजेरियन शुरू करने के लिए अन्य उपकरणों की जानकारी ली जो उपकरण उपलब्ध नहीं था जल्द से जल्द उपलब्ध कराने कहा गया व अविलंब सीजीरियन प्रारम्भ कराने को कहा गया।
as




+ There are no comments
Add yours