39 हाथियो के दल ने एक मकान समेत 20 किसानो की फसल किया तबाह….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


कोरबा में कोहराम मचाने के बाद हाथीयो का झुंड बीती रात कोरिया जिले में उत्पात मचा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाथियो का दल कोरिया वन मण्डल बैकुंठपुर, वन परिक्षेत्र-खड़गवां, वृत्त व बीट सकड़ा शनिवार को मौजूद रहे। इस दौरान 39 हाथीयो के दल ने बीती रात 1 मकान को तोड दिया तो लगभग 20 किसानो की फसले जिसमें धान, मक्का सहित अन्य फसलो को बुरी तरह से क्षति ग्रस्त कर दिया। वर्तमान में हाथियो का दल खडगवा वन परिक्षेत्र के अमझर, केराकछार बीट सकड़ा कक्ष क्र.603 के आसपास विचरण कर रहा है। बताया जा रहा है कि हाथियो का दल वापस पसान रेंज चला गया है। खडगवा वनपरिक्षेत्र के रेन्जर अर्जून सिंह ने बताया कि हाथीयो का ल वर्तमान लोकेशन के हिसाब से कोरिया वनमंडल बैकुंठपुर अंतर्गत खड़गवां रेंज के बीट सकड़ा की सीमा से 3 कि.मी. की दूरी पर पसान रेंज के बुंदेलीपारा, लमनीडांड नामक स्थान पर विचरण कर रहे हैं। इस का मरवाही, वनमंडल पसान रेंज में जाने की संभावना नजर आ रही है। वन परिक्षेत्र खड़गवां के कर्मचारियों के द्वारा रात्रि में हाथियों की सतत निगरानी की गई एवं ग्रामीणों को जंगल न जाने की समझाईस भी दी गई है।

कोरबा में लिया एक की जान

बताया जा रहा है कि इस दल के द्धारा 2 दिन पहले झोपड़े में सोई हुई महिला को हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हाथी ने उसके झोपड़े में ही बुरी तरह कुचलकर दिया।

39 हाथियो का झुंड में 4 षावक

खडगवा रेन्जर की माने तो क्षेत्र में 39 हाथियों का झुंड डेरा जमाया हुआ है। जिसमें 35 व्यस्क और 4 बच्चे हैं। यहर कारण है कि यह झुंड कोरिया जिले से लगे कोरबा सीमा क्षेत्र में लगातार 13 तारिख से आना जाना कर रहा है।

20 की फसन तो एक मकान को किया क्षतिग्रस्त


बच्चो के कारण हाथियो का दल आसपास के क्षेत्र में भटक रहा है। विगत एक सप्ताह से लगातार दोनो जिलो में इस दल का आना जाना लगा हुआ है। इस दौरान खडगवा वन परिक्षेत्र में इस दल द्धारा गांव के 1 मकान तहस-नहस कर दिए एवं 20 किसानो की फसल तबाह कर दिया। पर इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का वातावरण व्याप्त है।

महुआ एकत्रित न करें ग्रामिण


वन विभाग का कहना है कि बार-बार सावधान व सतर्क किए जाने के बाद भी ग्रामीण गांव के बीच के घर में सुरक्षित रहने की बजाय जंगल के बीच इस तरह घास-फूस के झोपड़े में चल जाते हैं। इस वक्त, जबकि हाथियों का पूरा झुंड जंगल में ही विचरण कर रहा, उन्हें यह जोखिम नहीं उठाना चाहिए। लोग अपने घर में महुआ संग्रहित नही करना चाहिए।

विभाग ने कराया मुनादी

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया गया और विधिवत कार्रवाई के बाद कहा कि हाथियों व मानव द्वंद रोकने के लिए वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा। कई बार हाथी गांव के पास आ जाते हैं। इन हाथियो के जंगल में होने के कारण अन्य गांव में मुनादी कर सतर्क किया गया है। वन अमला उनकी सतत निगरानी कर रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours