वैक्सीनेशन महाअभियान, फ्रंटलाइन व हेल्थ केयर वर्करों के साथ बुजुर्गाे को लगाई जा रही बूस्टर डोज………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार सोमवार को कोरिया में फ्रंट लाइन वर्करों और हेल्थ केयर वर्करों के अलावा बुजुर्गाे को तीसरी डोज लगाई जाने की शुरुआत जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटर सुबह 9 बजे शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी सेंटर पर वैक्सीनेशन अधिकारी से लेकर मेडिकल स्टाफ व सहयोगियों की ड्यूटी लगा दिया था। कोविड 19 के बढ़ते मामलों से बचाव के लिए आज से प्रीकॉशन डोज़ लगाए जाने की शुरुआत की गई है। हेल्थ वर्कर्स, प्रमुख अधिकारियों कर्मचारियों तथा 60 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों को प्रीकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है। जिले में प्रिकाशॅन डोज की शुरुआत बैकुन्ठपुर जिला अस्पताल में डॉ. प्रिंस जायसवाल को टिका लगाकर किया गया। इसके बाद मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल तथा चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में बनाए गए टीकाकरण सेंटर पहुंचकर प्रीकॉशन डोज़ लगवाया। इसके साथ ही कलेक्टोरेट परिसर में बनाए गए सेशन साइट में अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार एवं अधिकारियों-कर्मचारियों सहित 40 लोगों ने कोविड 19 का बूस्टर डोज़ लगवाया।
उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी से कोविड 19 की प्रथम और द्वितीय डोज़ पूरी कर चुके हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को प्रीकॉशन डोज़ लगाए जाने की शुरुआत की गई है। हितग्राही द्वारा लगाए गए द्वितीय खुराक के 9 महीने के बाद या 39 सप्ताह के बाद प्रीकॉशन डोज़ लगायी जा सकती है।
प्रीकॉशन डोज़ लगवाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट करवाया जा सकता है। हितग्राही स्वयं सेशन साइट पर जाकर भी टीका लगवा सकते हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति डॉक्टर से परामर्श लेकर टीका लगवाएं तो ज़्यादा अच्छा होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours