बढ़ते कोरोना संक्रमण ने बढ़ाई विद्यार्थियों संग अभिभावकों की चिंता……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले में लगातार कोरोना के बढते मामलो ने एक बार फिर छात्रो के साथ साथ उनके अभिभावको को चिंतित कर रखा है। छत्तीसगढ मध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बारहवीं और दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां का निर्धारित पूर्व में ही कर दिया गया था। जिसके अनुसार बारहवीं की 2 मार्च और दसवीं की परिक्षा 3 मार्च से परीक्षाएं होना है। विद्यालयों में भी परीक्षाओं की तिथियों को देखते हुए उसी के अनुसार विद्यार्थियों की तैयारी करवाई जा रही है। लेकिन इसी बीच कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण ने सभी की चिंता को बढ़ा दिया है।
आलम यह है कि भी विद्यार्थी यही सवाल पूछ रहे हैं कि परीक्षाएं होंगी या नहीं। और यदि होंगी तो संक्रमण से कैसे बचेंगे। यही कारण है कि बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के बीच भी तनाव है। बच्चे पढ़ाई तो कर रहे हैं लेकिन जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ा है ऐसे में बच्चों को परीक्षा देने भेजने में भी बड़ा खतरा है। अभिभावको का कहना है कि बच्चे ही हैं उन्हें कितना भी समझाओ लेकिन हमेशा मास्क लगाए रहना, हाथ सेनिटाइज करना उन्हें याद नहीं रहता। इसलिए कुछ न कुछ निर्णय लेना तो आवश्यक है।


जिससे तनाव और निराशा से विद्यार्थियों को बाहर निकाला जा सके। क्योंकि अगर बच्चे तनाव में आएंग तो इसका असर परीक्षाओं पर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। 10वीं और बारहवीं की परीक्षा मार्च महीने में शुरू होगी। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जो टाइम टेबल दिया है। बारहवीं की परीक्षा 2 मार्च 2022 से शुरू होकर 30 मार्च 2022 तक चलेगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक रहेगा। जब यह समय सारणी घोषित किया गया था उस समय कोरोना की एैसी स्थिति नही थी ।

इन तारीखों को होगी बारहवीं की परीक्षा

2 मार्च बुधवार को पहला पेपर हिंदी, 4 मार्च शुक्रवार को अंग्रेजी का पेपर, 7 मार्च सोमवार को गणित का पेपर, 9 मार्च बुधवार को इतिहास, भौतिक शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, ड्राइंग एंड पेंटिंग, एलीमेंट्स ऑफ सांइस एंड मैथ्स फॉर एग्रीकल्चर 11 मार्च शुक्रवार को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इंडस्ट्रियल ऑर्गनाइजेशन, एलीमेंट्स ऑफ एनिमल हस्बेंड्री एंड पोल्ट्री फॉर्मिंग, हिस्ट्री ऑफ इंडियन आर्ट, एलीमेंट्स ऑफ सांइस 14 मार्च सोमवार को वाणिज्य, गणित, 16 मार्च बुधवार को भूगोल, 22 मार्च मंगलवार को रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्निशियन हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेलीकम्यूनिकेशन, फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस, बैंकिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर 24 मार्च गुरुवार को विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, क्राप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइनिंग, फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड 25 मार्च शुक्रवार को समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, भारतीय संगीत, ड्राइंग एंड डिजाइनिंग, नृत्य कला, स्टेनो टायपिंग, कृषि, होम सांइस, कला 26 मार्च शनिवार को संस्कृत, 29 मार्च मंगलवार को कंप्यूटर एप्लिकेशन, 30 मार्च बुधवार को मराठी, उर्दू पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया

10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी

3 मार्च गुरुवार को पहला पेपर हिन्दी, हिन्दी विशिष्ट, हिन्दी सामान्य 5 मार्च शनिवार को अंग्रेजी, अंग्रेजी सामान्य, अंग्रेजी विशिष्ट 8 मार्च मंगलवार को सामाजिक विज्ञान, 10 मार्च गुरुवार को विज्ञान 12 मार्च शनिवार को ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आटोमोबाइईल-सर्विस कम्यूनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, टेक्नीशियन, हेल्थ केयर एग्रीकल्चर, मिडिया एंड इंटरटेनमेंट, टेली कम्यूनिकेशन 15 मार्च मंगलवार को गणित, 21 मार्च सोमवार को तृतीय भाषा मराठी उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, संस्कृत 23 मार्च बुधवार केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत और केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours