11 व 12 को ऑरेंज अलर्ट जारी……. बारिश के साथ ओले का डर ………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रदेश समेत पुरे जिले में रविवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को जहा मौसम में ठंड गायब थी वही पर रविवार को सुबह से बादलो के बीच चलती हवाओ ने जहा ठंड बढा दिया वही पर दोपहर में हुई हल्की बारिश ने मौसम में कनकनी ला दिया । इस दौरान जिले की लगभग सभी जगहों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, वहीं अधिकतम पारा भी सामान्य से अधिक हो गया है। इसके साथ ही अगले 48 घंटे के भीतर जिले में बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका ने किसानो को सहमा दिया है।

बैकुन्ठपुर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा है। इसकी वजह एक पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर मध्य और ऊपरी वायुमंडल में स्थित है। इसके प्रभाव से दक्षिण- पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है।


इसके कारण अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में क्षोभ मंडल के निम्न स्तर और मध्य स्तर पर नमी आ रही है जबकि बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। इस ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती घेरे का पूर्व की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इन सब परिस्थितियों के कारण ही रविवार को जिले के कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

10 जनवरी को होगी बारिश

जिले में 10 जनवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की अनुमान हैं। अरब सागर से आने वाली हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं का सम्मिलन क्षेत्र मध्य भारत रहने के कारण एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में बादल छाए रहने के कारण सार्थक गिरावट रहेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours