तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की झड़ी लगा रहे हैं जिससे पूरे भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास के कार्य किए जा रहे हैं ! इसी कड़ी में विधायक गुलाब कमरो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क पुल पुलिया के निर्माण कार्य हेतु नवरात्र पर्व में फिर करोड़ों रुपए की सौगात दी है ! उल्लेखनीय है कि लंबे समय से मनेंद्रगढ़ विकासखंड के अंतर्गत घुटरा से गरुड़डोल मार्ग पर सड़क, पुल-पुलिया निर्माण की मांग स्थानीय जनता के द्वारा की जा रही थी ! स्थानीय जनता की मांग को विधायक गुलाब कमरो ने गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू को सड़क पुल व पुलिया निर्माण हेतु प्रस्ताव देकर मांग की थी जिस पर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी मुहर लगाते हुए घुटरा से गरुड़डोल मार्ग पर सड़क पुल व पुलिया निर्माण हेतु 9 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य को मंजूरी दी है !
घुटरा से गरुडोल मार्ग पर सड़क व पुल निर्माण कार्य हेतु 9 करोड़ से अधिक की प्रशासकिय स्वीकृति
भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील कर्मयोगी विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास से बहुप्रतीक्षित मांग घुटरा से गरुडोल मार्ग पर सड़क, पुल व पुलिया निर्माण कार्य हेतु 9 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है! विधायक गुलाब कमरो व क्षेत्रवासियों ने करोड़ो की सौगात देने पर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त कर सादर धन्यवाद ज्ञापित किया है! विधायक कमरो की पहल से क्षेत्र को फिर मिली करोड़ों की सौगात पुल-पुलिया सहित होगा घुटरा से गरूडोल मार्ग का निर्माण व लोक निर्माण विभाग ने विधायक की मांग पर घुटरा से गरूडोल मार्ग लंबाई 6.78 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 9 करोड़ 74 लाख 78 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्र की जनता द्वारा वर्षों से घुटरा से गुरूडोल तक सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी जिस पर विधायक कमरो ने इस सड़क की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा क्षेत्र की मांगों पर बराबर ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र की जनता से जो भी मांग आ रही है उसे निरंतर राज्य शासन के समक्ष रखने पर स्वीकृति प्राप्त होती जा रही है। विधायक गुलाब कमरो ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति विशेष आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। सनद रहे कि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने एक सप्ताह पूर्व 18 अक्टूबर रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रख कर भूमि पूजन कर 9 करोड़ 13 लाख रुपए की सौगात दी थी। लगातार विकास कार्यों को मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर देखी जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours