लोगो को सुविधा देने के लिए चरचा बाजार, नगर पालिका शिवपुर चरचा के वार्ड न. 11 में चेकर टाईल्स लगाया गया । इस सबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव ने बताया कि चरचा बाजार में लोगो की समस्या को मददेनजर रखते हुए चेकर टाईल्स लगाने का कार्य आज पूजा कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जल्द बाजार के कार्य संपूर्ण हो जाएंगे। उन्होने कहा कि जो वादा हम लोगो ने किये थे उसे लगातार पूरा कराया जा रहा है। आज शिवपुर चरचा नगर पालिका का बेहतर स्थिति लोगो के सामने हैं जो कार्य बरसो से अटके हुए थे उसे हम लगातार करा रहे हैं।
as


+ There are no comments
Add yours