गुरुवार को कंचनपुर में पशु विभाग की तरफ जिला स्तरीय पशु प्रदर्शन मेला का कार्यक्रम का आयोजन गया था उसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवा यादव। रेवा यादव जोकि स्वयं एक गौ सेवक है। दो दिवसीय पशु मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में पशुपालकों की संगोष्ठी भी आयोजित की गई है जिसमें पशुपालकों को पशुपालन से होने वाले लाभ और पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीकों के संबंध में जानकारी दी जायेगी। पशु मेला मे उत्कृष्ट पशुओं को पुरस्कार दिया जाएगा। पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पशुपालकों को अपने पशुओं के साथ इस कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया है।


+ There are no comments
Add yours