पीएम श्री बालक प्राथमिक शाला चित्ताझोर पोंडी विद्यालय के बच्चों एवम शिक्षकों के द्वारा आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया ।जहां पर कम से कम 50 पौधे लगाए गए थे ।इसमें बच्चों का एवं समुदाय का एक अहम योगदान रहा ।

यहां पर अभियान से जुड़े एवं शिक्षिका कुमारी नाज़नीन बानो शेख़ ने बताया कि वर्तमान में पेड़ पौधे लगाना सबसे महत्वपूर्ण हो गया है कल कारखानों और गाड़ियों कैसे निकालने वाले विषैला धुएं से पर्यावरण में प्रदूषण हो रहा है। साथी ग्लोबल वार्मिंग हो रहा है ऐसे में स्वच्छ हवा लेने के लिए वृक्षारोपण बहुत ही आवश्यक है

वहीं अन्य शिक्षको ने अपने वक्तव्य में कहा गया कि ऐसे वर्तमान समय में वृक्षारोपण करना बहुत ही आवश्यक है और समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कम से कम अपनी मां के नाम से एक पेड़ जरूर लगाए ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours