बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने सदन में प्रश्नकाल में जोरशोर से उठाया था मुददा

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने राजनीतिक अभिभावक पूर्वमंत्री और बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बैकुंठपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा जोरशोर से उठने के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हे सदन में ही आश्वासन दिया था कि 15 दिवस के भीतर तीन नियुक्तियां कर दी जाएगी। इसी के तहत 3 दिन के भीतर बैकुंठपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए ।

मृत व्यवस्था को संजीवनी देने का प्रयास

जिला अस्पताल बैकुंठपुर में मृत पड चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था को जीवित करने और लोगों को सुविधाएं देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों की कमी झेल रहे बैकुंठपुर जिला अस्पताल में 03 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां की गईं हैं। श्री राजवाड़े ने जिला अस्पताल बैकुंठपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, सिविल सर्जन और निश्चेतक की हुई नियुक्ति पर समस्त जिले वासियों की ओर से स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जहां इच्छा शक्ति प्रबल हो वहां पर परिणाम अवश्य निकलता है ।

इन डॉक्टरो की की गई है नियुक्ति

जिन तीन डॉक्टरों की नियुक्ति जिला अस्पताल बैकुंठपुर के लिए की गई है उसमें डॉ. केदारनाथ देवांगन स्वसन रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपांकर साहू निश्चेतक विशेषज्ञ व डॉ. बेबी प्रज्ञा श्री ओझा स्त्री रोग विशेषज्ञ को नियुक्त किया गया है तीनों को 1,32000 पर मंथ की सैलरी पैकेज पर रखा गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours