बैकुंठपुर।
जिला जनसम्पर्क कार्यालय बैकुंठपुर-कोरिया में भृत्य के पद पर पदस्थ देवारी लाल का आज सुबह देहावसान हो गया। देवारी विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। देवारी लाल, बेहद मृदभाषी, सहयोगी व सद्व्यवहार व्यक्ति थे। अच्छे व्यवहार के कारण वह सभी के प्रिय थे। उनके के निधन से सभी को गहरी क्षति हुई है। उनकी कमी हम सभी को हरदम महसूस होगी। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम केतका, जिला सूरजपुर में किया गया। उनके तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours