बैकुंठपुर।
कोरिया जिले में कृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को मनाई जा रही है। जिले के मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिले भर में कइ स्थानो पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का अयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेमाबाग मंदिर परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं शहर के कई वार्डों में भी छोटी-छोटी टोली बना बच्चों के मनोरंजन के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराई जाती है।
जिसे लेकर चरचा, बैकुंठपुर, पटना, बचरा पोडी व सोनहत सहित ग्रामीण अंचलों में भी कृष्ण जन्मआष्टमी को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा हैं। देवराहा बाबा सेवा समिति की ओर से आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार की शाम 06 बजे से बैकुंठपुर के प्रेमाबाग मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जा रही है जिसमें 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की टोलियां के लिए प्रथम पुरस्कार ₹3100 द्वितीय पुरस्कार ₹2100 एवं तृतीय पुरस्कार ₹1100 रखी गई है वहीं पर लड़कियों की टोलियां के लिए प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार ₹1100 रखी गई है जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग टोलियां के लिए प्रथम पुरुष कार्य करता 7100 द्वितीय पुरस्कार 5100 एवं तृतीय पुरस्कार 4100 रखी गई है।

+ There are no comments
Add yours