किसी भी संक्रमण की स्थिति में अस्पताल पहुॅकर जॉच करने व मास्क लगाने की सलाह
बैकुंठपुर।
प्रदेश भर में विगत एक पखवाडे में स्वाइन फ्लू से छह लोगों की मौत की बात सामने आई है। इसी तरह कोरिया जिले में भी स्वाइन फ्लू ने अपने पांव पसारने शुरु कर दिए हैं। जिले में हाल ही में स्वाइन फ्लू से जिले की एक महिला की मौत भी हो चुकी है। वही पर प्रदेश भर में पिछले एक पखवाडे में लगभग 7 लोगो की मौत इससे हो चुकी है।
दूसरी ओर इससे संक्रमित नए मरीज सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जिले के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया है। लगातार इससे पीड़ित मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है।
शासन के निर्देश के अनुसार इससे निबटने के लिए आईसोलेशन वार्ड बनाया जाना है। 20 बिस्तर वाले अलग से बेड तैयार किया जाना। वह इसके अलावा अलग से टीम भी बना कर ऐसे मरीजों की निगरानी करते रहना होगा।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य अमले ने लोगों को सचेत रहने को कहा है। अगर स्वाइन फ्लू के लक्षण सामने आते हैं, तो तत्काल उसकी जांच कराए और अस्पताल में उपचार लाभ लें।
क्या है स्वाइन फ्लू?
स्वाइन फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है, जो मूल रूप से सूअरों से मनुष्यों में फैला। स्वाइन फ्लू एच1एन1 इन्फ्लूएंजा एक तरह का वायरस है। यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है। नियमित इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के लक्षण बहुत मिलते-जुलते हैं। गर्मी और मानसून के मौसम में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ जाते हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए कई वैक्सीन हैं, साथ ही इलाज के लिए कई तरह के एंटीवायरल उपचार भी मौजूद हैं। इसके अलावा हाइजीन का ख्याल रखकर और सर्जिकल मास्क पहनकर स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण?
बुखार आना
सिरदर्द होना
डायरिया होना
खांसी आना
छींक आना
ठंड लगना
गले में खराश होना
थकान
नासिका मार्ग ब्लॉक होना
इन पर खतरा ज्यादा
गर्भवती महिलाएं
हृदय रोग के मरीज
डायबिटीज के मरीज
रेस्पिरेटरी समस्याएं जैसे निमोनिया से ग्रसित लोग
प्रदेश में पहला मौत कोरिया जिले से
प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। स्वाइन फ्लू जान गवाने वाले मरीज अलग-अलग जिलों के हैं हाल ही में दो लोगों की मौत हुई, जो मनेंद्रगढ़ और राजनांदगांव के रहने वाले थे। जबकि प्रदेश में इससे पहली मौत कोरिया जिले की महिला का हुआ था। 9 अगस्त- कोरिया जिले की 51 साल की महिला, 10 अगस्त- जांजगीर-चांपा जिले की 66 साल की महिला, 11 अगस्त- बिलासपुर जिले की महिला की मौत, 13 अगस्त- राजनांदगांव में 4 साल की बच्ची, 20 अगस्त- मनेंद्रगढ़ में 41 साल का शख्स एवं 21 अगस्त- राजनांदगांव में 37 साल का युवक।

+ There are no comments
Add yours