बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के चरचा थाना अंतर्गत ग्राम सरडी के निवासी 23 वर्षीय युवक तुलेश्वर राजवाड़े 22 अगस्त की रात 09 बजे अपने घर से निकला। इसके बाद अब तक युवक का कोई जानकारी नहीं मिल पा रही हे। वहीं पर उनके परिजनों के द्वारा चरचा थाने में गुमशुदा होने की शिकायत की गई है । इस पर पुलिस भी लगातार इनकी पतासाजी कर रही हैं । इस दौरान युवक का मोटरसाइकिल गेज बांध के पास शनिवार की दोपहर से प्राप्त हुआ है। गेज बंद में भी किसी अनहोनी की आशंका के मददेनजर पूरी छानबीन कर ली गई। किंतु कहीं भी कोई जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी। तरह-तरह की आशंकाएं लगाई जा रही हैं वहीं पर बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्वमंत्री भइयालाल राजवाड़े ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि तुलेश्वर राजवाड़े की सूचना दे हमारी मदद करें। उन्होंने जिले सहित पड़ोस के जिले वासियों से भी अपील की है कि जिसे भी तुलेश्वर के संबंध में कोई भी जानकारी हो वह उनके मोबाइल नंबर 9425255174 पर सूचना दे।
फोटो तुलेश्वर राजवाड़े


+ There are no comments
Add yours