दो अन्य पर कार्यवाई अभी लंबित
बैकुंठपुर।
23 अगस्त को कोरिया जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका में पार्टी विरोधी कार्य करने पर कोरिया जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कांग्रेस के तीन पार्षदों को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है । आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया । कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता शिवपुर चरचा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद लाल मोहम्मद, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद संतोषी एक्का व वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रदीप तिवारी को तत्काल प्रभाव से 6 वर्षों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य से निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि आप सभी को कांग्रेस के अधिकृत पार्षद रहते हुए शिवपुर चरचा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के अध्यक्ष खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मतदान में अध्यक्ष के पक्ष में मतदान नहीं करते हुए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने पर पार्टी विरोधी कार्य किया गया है। जिसके कारण यह कार्रवाई की जाती है गौरतलब हो कि 23 अगस्त को शिवपुर चरचा नगर पालिका के कांग्रेस के अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग कराई गई थी जिसमें 15 पार्षदों में से 12 ने कांग्रेस के विरोध में मतदान किया । जबकि आज शिवपुर चरचा नगर पालिका में 8 पार्षद कांग्रेस के थे अब आगे देखना होगा कि दो अन्य परिषदों ने भी कांग्रेस क्या कार्रवाई करती है।


+ There are no comments
Add yours