स्टेप अप फॉर इंडिया और कोरिया शिक्षा विभाग के बीच एमओयू साइन
अब कोरिया जिले के 25 हजार बच्चों को मिलेगी निशुल्क अंग्रेजी शिक्षा
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले में शिक्षा को बढावा देने बडी पहल हुई है। जिसमें कलेक्टर कोरिया की विशेष पहल पर स्टेप अप फॉर इंडिया और कोरिया शिक्षा विभाग के बीच एक एमओयू पर साइन किया गया है। जिसके अनुसार कोरिया जिले के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं तक के करीब 25 हजार बच्चों के लिए एक नई शुरुआत होने जा रही है। इन बच्चों को अब निशुल्क अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे वे पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्ष हो सकेंगे।
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एनजीओ स्टेप अप फॉर इंडिया (सुफी) और जिला शिक्षा विभाग के बीच एमओयू साइन हुआ। इस अवसर पर एनजीओ की प्रतिनिधि सायला रेड्डी और जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के तहत ऑडियो-वीडियो, चित्रात्मक सामग्री, पुस्तकों और पोस्टरों के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी सीखने का अवसर दिया जाएगा।
कलेक्टर कोरिया का विज़न
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने इस पहल को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक ष्मजबूत नींवष् बताया। उन्होंने कहा, ष्कोरिया जैसे सुदूर अंचल के बच्चों को अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाना उनके करियर निर्माण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह शिक्षा उन्हें न केवल आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि उनकी झिझक भी दूर करेगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा, यह पहल ग्रामीण बच्चों को अंग्रेजी के प्रति उनकी झिझक दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होगी। इससे बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार होगा।
उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम
यह कार्यक्रम कोरिया जिले की शिक्षा प्रणाली को एक नई दिशा देने के साथ-साथ बच्चों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। कलेक्टर की इस पहल से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति का आगाज हुआ है

+ There are no comments
Add yours