कई किसानों के खेत पर बोरवेल से सबमर्सिबल पंप चोरी…कई किसानों के खेत पर बोरवेल से सबमर्सिबल पंप चोरी

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर शहर के करिब 6 किलो मीटर क्षेत्र में जूनापारा, बैकुंठपुर व सलका से बीते दो रातो में 4 सबमर्सिबल मोटर को चोरी हो गया है। लगातार रातो में चोरों ने तीन किसानों के खेतों पर फसलों की सिंचाई के लिए लगी पानी की सबमर्सिबल मोटर की चोरी कर ली। किसानो ने बताया कि चोरी की शिकायत उनके द्धारा कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। दरअसल ग्रामीण क्षेत्रों में खेत के बोरवेल में डली सबमर्सिबल मोटर चोरी करने की वारदात एक बार फिर से बढ़ रही हैं।

किसान सतेन्द्र राजवाडे ने बताया कि तीन किसानों के खेतों पर चोरों ने धावा बोलकर पानी की मोटरें चोरी कर ली। उन्होने बताया कि फसलों की सिंचाई के लिए खेत के बोरवेल में सबमर्सिबल मोटर डाली थी। रात के समय खेत पर कोई नहीं था इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मोटर को बोरवेल से निकाला और ले गए। शुक्रवार को सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो बोरवेल से मोटर गायब थी। जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली में जाकर किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours