उपमुख्यमंत्री के हाथो सम्मानित हुई न्यू लाईफ संस्थान की डायरेक्टर वंदना
बैकुंठपुर
शिक्षा के क्षेत्र में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रदेश की खास शख्सियतों को छत्तीसगढ के उपमुख्मंत्री अरुण साव के हाथो कोरिया जिले के नामी संस्थान न्यू लाइफ इंस्टीटयूट के डायरेक्टर वंदना जायसवाल सम्मानित हुई। रायपुर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हे सम्मानित किया गया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री सीएम अरुण साव ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है। निश्चित रूप से यह जो हमारे छत्तीसगढ़ के गौरव हैं। मैं इन प्रयासों की मैं सराहना करता हूं और बधाई देता हूं। सभी छत्तीसगढ़ के इमर्जिंग स्टार को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।

+ There are no comments
Add yours