बैकुंठपुर में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग…नपा उपाध्यक्ष और पार्षद की सजगता से टला हादसा
बैकुंठपुर
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में के हररापारा वार्ड में एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण घर में रखे कई सामान जल कर खाक हो गये। लगी आग से कई कीमती सामान जल गए । इस दौरान बैकुंठपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशीष यादव व वार्ड पार्षद भानुपाल की सजकता से बड़ी दुर्घटना अल गया।
मिली खबर के अनुसार शनिवार की दोपहर अचानक एक होटल में काम करने वाले कर्मचारी बंटी के घर में शार्ट सर्किट से आग लगने की कारण से घर में रखें फ्रिज सहित अन्य कीमती सामान की जलने की खबर मिली । इस पर तत्काल वार्ड के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मौके पर पहुंचे एवं उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलवाया । जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सका।
विदित हो कि गर्मी के दिनों में अक्सर होने वाली इस तरीके की घटनाओं घटनाएं आम है किंतु घनी बस्ती होने के कारण अक्सर ही एक घर से आग दूसरी घर को भी अपने चपेट में ले लेता है। घटना के समय घर पर कोई नही था पडोसियो ने इसकी सूचना दी। बताने के अनुसार फ्रिज, वाशिंग मशीन, स्कूटी और घर का अन्य समान आग के चपेट में आ गया।


+ There are no comments
Add yours