पिछले एक महिने से जिले में चल रहे आनलाइन सटटे से बुकी और फंटर मालामाल
आईपीएल क्रिकेट के मैचो में हर बात पर लग रहा है लाखो का सटटा
बैकुंठपुर
कहते हैं नशा जब लग जाये तब वो आसानी से जाती नही है। इस समय हर वर्ष गर्मी के दिनो में होने वाले आईपीएल ने आम देश वासियो को मनोरंजन के साथ साथ जुए के गर्त में भी ले जा रहा है। आईपीएल 2025 क्रिकेट को शुरु हुए लगभग एक महिना बीत चुका है। ऐसे में कोरिया जिले सहित पूरे सरगुजा संभाग में क्रिकेट सट्टेबाज काफी सक्रिय है रोज करोडों का दांव खेला जा रहा है। चर्चा है कि सट्टेबाज मालामाल हो रहे हैं। पुलिस ने सट्टे पर निगरानी की है किंतु उसके हाथ छोटी मछलियां ही लग पायी है बडे बुकी पुलिस की पकड और नजर से दूर रहने का दावा लोग कर रहे हैं।
इस समय जिले समेत पडोसी जिलो के बुकी भी भूमिगत हो गये हैं। उन्होंने सारा लेन देने फंटर के भरोसे छोड रखा है सामान्य लोग प्रश्न कर रहे है कि, क्या पुलिस प्रशासन सट्टेबाजों की चेन तोड पायेगा। अल्पावधि में लाखों कमाने की लालसा में यहां सट्टेबाजी बढ रही है। पिछले कुछ वर्षाे से आईपीएल का अवसर सट्टेबाजों के लिए सीजन बनकर आ रहा है।
सटटा सैकडों परिवारो को कर रहा बरबाद
आईपीएल सट्टेबाजी चरम पर रहते सैकडों युवक लालच में गुमराह हो रहे हैं। कई परिवार ध्वस्त होने का चित्र कोरिया जिले के शहरी और देहात के भागों में दिखाई दे रहे है युवाओं में क्रिकेट सट्टे के एप और इसी विषय पर चर्चा होती दिखाई दे रही है जबकि पुलिस बडे आरोपियों तक हाथ नहीं मार पा रही है।
अनेक गांवों में जड़ें भी इसकी जडे मजबूत
आईपीएल क्रिकेट पर लगभग दो माह सट्टे का खेल चलने की आशंका बताते हुए सूत्रों ने दावा किया कि जिले में शहर के साथ ही अनेक गांव देहातों में भी सट्टेबाजी ने अपनी मजबूत जडे जमा ली है। उनमें बैकुंठपुर, पटना, चरचा, सोनहत, बचरापोडी और कुडेली आदि क्षेत्र पहले से ही बदनाम हैं। गत कुछ वर्षों से करोडों का खेल हो रहा है फिर भी पुलिस के हाथ बुकियों के गिरेबान तक नही पहुॅच पा रही है।
फैला है सट्टेबाजों के फंटरो का पूरा नेटवर्क
आईपीएल क्रिकेट के मुकाबलों में प्रत्येक गेंद पर सट्टा खेले जाने का दावा कर सूत्रों ने बताया कि जिले के अनेक गांव, देहात के युवकों को बरगला कर साथ लिया जा रहा है। उनके माध्यम से सट्टेबाजी का गेम जोरों पर है बुकियों के फंटर जिले में फैले हैं लोगों को आशंका है कि पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी।

+ There are no comments
Add yours