सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक जाने वाली मुख्यनाली निर्माण को दूकानदारो ने रोका
चंद दूकानदारो की दूषित मांनसिकता का ईलाज जिला प्रशासन को करने की आवश्यकता
बैकुंठपुर
कोरिया जिला मुख्यालय में बगैर अवरोध के कोई कार्य संपन्न हो जाए ऐसा संभव ही नहीं लगता है। कुछ वर्षो सड़क चौड़ीकरण के विरोध में शहर के ही व्यापारियों के उतरने के कारण आज तक चौड़ीकरण नहीं हो पाया और जब इन व्यापारियों की आंख खुली तब तक बहुत देर हो चुका था । एक बार फिर शहर के चंद दूकानदारो का यही हाल देखने को मिल रहा है जब शहर में नालियों को एक मुख्य नाली से जोड़कर बनने वाले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है तो वहीं पर पुराने और नए बस स्टैंड के बीच के मात्र पॉच से सात दुकानदारों के द्वारा बुधवार की सुबह ठेकेदार के मजदूरों को नाली के लिए गड्ढा खोदने से रोक दिया गया और वाद-विवाद किया जाने लगा । जिस पर ठेकेदार के वर्कर वापस लौट गए । लगातार यह देखने में आ रहा है कि शहर में किसी प्रकार का कोई कार्य अवरोध के बिना पूरा ही नहीं होने दिया जाता । शहर की इसी प्रवृत्ति के कारण कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर आज दूसरे जिला मुख्यालय से काफी पीछे रह गया है।

गौरतलब हो कि बैकुंठपुर के एसईसीएल तिराहे से सोसाइटी गली के मोड तक 500 मीटर नाली का निर्माण कर कराया जा रहा है। जिसमें 300 मीटर के नाली का निर्माण कर लगभग कराया जा चुका है वहीं पर पुराने बस स्टैंड के पाच से सात दुकानदारों के द्वारा जबरन नाली निर्माण को रोक दिया गया । बेहतर होगा कि जिला प्रशासन इस तरीके के कार्य करने वाले लोगों के साथ शक्ति से पेश आए और आगामी बरसात से पहले नाली निर्माण का कार्य पूरा हो सके।




+ There are no comments
Add yours