कोरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया राज्य स्तरीय पुरस्कार….राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन एनटीईपी एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एनक्यूएएस राज्य में रहा अव्वल

Estimated read time 1 min read

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन एनटीईपी एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एनक्यूएएस राज्य में रहा अव्वल

बैकुंठपुर

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथो कोरिया जिले को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर 4 अलग-अलग श्रेणीयो के लिए राज्य में प्रथम आने पर सम्मानित किया गया। जिन मानको में जिले को सम्मान मिला उसमें राज्य टीबी स्कोर में उत्कृष्ठ प्रदर्शन, 100 दिवसीय निश्चय निरामय अभियान में उत्कृष्ठ प्रदर्शन, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उत्कृष्ठ प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ टीबी यूनिट हेतु में उत्कृष्ठ कार्यों हेतु एवं एनक्यूएएस में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है।


कार्यक्रम के दौरान कोरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग के टिम को प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिन्ह मोमेंटो सवस्थ्य मंत्री के द्धारा प्रदान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सचिव स्वास्थ्य अमित कटारिया आयुक्त, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ प्रियंका शुक्ला ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल के साथ टीम कोरिया को सम्मानित किया गया ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के निगरानी व मार्गदर्शन में संचालित हैं कार्यक्रममें छत्तीसगढ़ के समस्त जिले के अधिकारी के साथ कोरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ आयुष जायसवाल, जिला क्षय अधिकारी डॉ ए के सिंह, डीपीएम, जिला अस्पताल सलाहकार प्रियंका कुरील, जिला समन्वयक शिशिर जायसवाल, पीएमडीटी समन्वयक संतोष सिंह, जिला पीपीएम समन्वयक राजेश विश्वकर्मा, डिप्टी एमआईओ सरोजनी राय प्रकाश जाधव मोदेस्ता एक्का व रफीक सिद्दकी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours