बौद्धिक मदता बालक आवासीय विद्यालय बैकुंठपुर में रेवा यादव ने किया योग
बैकुंठपुर।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बौद्धिक मदता बालक विशेष आवासीय विद्यालय बैकुंठपुर में बैकुंठपुर विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने बौद्धिक मदता बालको के साथ योग किया। इस अवसर पर समस्त विशेष आवासीय विद्यालय के स्टाफ एवं योग प्रशिक्षक, प्रशिक्षिका आमगांव सरपंच ग्राम पंचायत ओड़गी के उप अभियंता नंदिनी दुबे रहे। रेवा यादव ने कहा कि विद्यालय कि छात्रों के साथ योग करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ और छात्रों की खुशी में शामिल होकर मन गदगद हो गया मैं ईश्वर से कामना करूंगा कि यहां पर आए हुए विद्यालय के समस्त छात्र स्वस्थ होकर अपने घर जाएंगे और अपने घर परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।




+ There are no comments
Add yours