पीपरडाड़ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को बरदिया में संचालित करने की मांग…ग्राम पंचायत कार्यालय बरदिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिले के ग्राम पंचायत कार्यालय बरदिया द्धारा कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग किया है कि ग्राम पीपरडाड़ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पीपरडाड़ यू डाईस कोड 22012006503 स्कूल को स्थायी रूप से ग्राम बरदिया में संचालित किया जाये।

पत्र में कहा गया है कि ग्राम पीपराहाड़ में सत्र 2022-23 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पीपरडाड संचालन होने का स्वीकृति मिला था। बैकुंठपुर में स्थित शा. रामानुज उ.मा. विद्यालय के भवन पर अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है।

आदिवासी सघन क्षेत्र एवं माध्यमिक शाला पिपरडाड़ के उन्ययन हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन करना था। जिससे विद्यालय का विकास तथा आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य का संधान होता। ग्राम पंचायत बरदिया के ग्राम पिपरडाड़ माध्यमिक शाला बंद होने की स्थिति पर है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को संचालित कर विद्यालय का उत्थान किया जा सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours