70 हजार से ज्यादा घरों में लगे स्मार्ट मीटर, जोरों पर अभियान

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिले में 2 लाख 50 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। अभी भी लगभग 70 हजार घरों में मीटर लग चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक एक लाख 80 हजार घरों में ही मीटर लगना शेष हैं। जिले के पटना शहर में सबसे अधिक 90 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगे हैं। पटना में 8 हजार मीटर लाये जाने का लक्ष्य है। जबकि मुख्यालय बैकुंठपुर में 15 हजार लक्ष्य के विरुद्ध 70 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लग चुके हैं दूसरी ओर सरकारी कार्यालयो में 270 मीटर लगाये जा चुके हैं। सोनहत में 4 हजार और बचरा पोडी में 5 हजार मीटर लगाये जाने हैं। वही पर ग्रामिण क्षेत्र में अभी बहुत प्रगति नही नजर आ रही है। मीटर लगाने वाली ठेका कम्पनियो के लोगो का कहना है कि ग्रामिण क्षेत्रो में कई तरह की समस्या का सामना करना पड रहा है। उन्होने बताया कि शासन ने 2026 तक की सीमा 100 प्रतिशत मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है।

स्मार्ट मीटर केवल घरों में ही नहीं, फीडर में भी लगाने की योजना है। जिससे बिजली कट का पता लगाया जा सके, लेकिन इसका कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने में लोग हिचकिचा रहे हैं। लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल आने की चिंता सता रही है। पूर्व में जनप्रतिनिधियों ने भी इसका प्री-पेड बिजली का विरोध किया था।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग प्री-पेड रिचार्ज व भारी भरकम बिजली बिल का विरोध कर रहे हैं। 2026 तक व्यवस्था शुरू हो सकती है। सभी घरों में स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद उपभोक्ताओं को पहले बिल भुगतान करना होगा। रिचार्ज खत्म होने पर बिजली भी कट हो जाएगी। मैनुअल मीटर रीडिंग की आवश्यकता नहीं होगी।

भीषण गर्मी में लोगों को विद्युत कट की समस्या का सामना करना पड़ा। लोड बढ़ने से लो-वोल्टेज की भी समस्या रही। लोग शिकायत करने भी पहुंचे। स्मार्ट मीटर के जरिए लोड और डिमांड की जानकारी भी मिलेगी। जिले में 18 हजार ट्रांसफार्मरों में भी स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद फीडर और ट्रांसफार्मरों में लगाए जाएंगे। जिससे कहां पर फाल्ट आया है और किस क्षेत्र में बिजली गुल हुई है, इसकी जानकारी लोगों को मिल सके। वर्तमान में पुराने मीटर हटाकर नए मीटर लगाए जा रहे हैं और लोग काउंटर पर ही जाकर बिजली बिल या ऑनलाइन बिजली बिल ही जमा कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours