प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग दिवस ने नई मिसाल कायम की – भीमसेन अग्रवाल

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैकुंठपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रेसवार्ता किया गया। इस अवसर पर पाठय पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, अनिता तिवारी, लक्ष्मण राजवाड़े, जिला महामंत्री विनोद साहू, संकल्प से सिद्धि के जिला संयोजक राजेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा नेता शारदा गुप्ता,पार्षद ममता गोयन उपस्थित रहें।


पाठय पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2023 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में आयोजित योग दिवस ने नई मिसाल कायम की, इसमें 121 देशो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्हांेने कहा कि, आज विश्व भर में योग का विस्तार हुआ है, सभी को प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया।


निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिंह ने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के असवर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से जिले के सभी मंडलों में योग दिवसर के लिए प्रभारी नियुक्त किया है, और मंडल स्तर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजन के साथ योग करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours