राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संगठन सृजन अभियान का आरम्भ
बैकुंठपुर।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संगठन सृजन अभियान का आरम्भ सरगुजा संभाग की संभाग स्तरीय बैठक के माध्यम से किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेताम की अध्यक्षता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी की उपस्थिति जिला कांग्रेस कोरिया अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव के विशिष्ट आतिथ्य में जिला मुख्यालय कोरिया के राजीव भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की विस्तारित बैठक आहूत हुई। सरगुजा संभाग अंतर्गत समस्त 06 जिलों के 25 निर्वाचित जनप्रतिनिधि और कोंग्रेस विचारधारा के निष्ठावान नेता कार्यकर्ता उक्त बैठक में सम्मलित हुए।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने बैठक में आगामी दिनों में संगठन विस्तार के लिए सर्वाेदय संकल्प शिविर आयोजन,गांधी जी के स्वराज स्थापना, राजीव जी के सत्ता हस्तांतरण और राहुल जी के राजनीतिक शक्तियों के विकेंद्रीकरण पर बात रखी गयी।

उन्होने 73 वें 74 वें संविधान संशोधन के द्वारा पंचायती राज अधिनियम में शहरी एवं ग्रामीण निकायों के त्रिस्तरीय व्यवस्था में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ने की बात कही। जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरिया प्रदीप गुप्ता ने कहा कि गांधी जी के स्वराज की स्थापना हेतु कार्य करने निर्वाचित जनप्रतिनिधि युवाओं, महिलाओं को भी प्रशिक्षित किया जाए जिससे हम आने वाले समय में जनता के हक़ अधिकार की लड़ाई और अधिक लड़ने सामर्थवान बने।
प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आगामी दिनों में हसदेव अरण्य एवं राज्य में चल रहे वनाधिकार के अन्य आंदोलनों में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की क्या भूमिका हो सकती है इस पर भी चर्चा कर कार्याेजना बना कार्य करने निर्देशित किया।

इस कार्यक्रम के संयोजक आरजीपीआरएस जिला अध्यक्ष गणेश राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के माध्यम से पंचायत के अलावा नगरीय निकायों में भी स्वराज साथी चुनकर संगठन से जोड़ कर इन्हें भी संगठन में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा । पंचायत के चुने जनप्रतिनिधि सत्ता हस्तांतरण ,नागरिक सशक्तिकरण में इच्छुक साथी मिलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय साझेदारी हो सकते हैं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का यही लक्ष्य है । हमारे जीवन भर का लक्ष्य राज निर्माण है इस उद्देश्य के लिए हम हर पांच पंचायत में एक साथी ढूंढ रहे हैं हम इस निर्माण में आपके साथ जुड़ना चाहते हैं आप अपने क्षेत्र में निश्चित ही पहल कर रहे होंगे ।साथ मिलकर चलने से हमारी पहल संगठित होगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन रविशंकर राजवाड़े के द्वारा किया गया । सभा को संभागीय अध्यक्ष संगीता राजवाड़े, जोनल समन्ववक शरण सिंह, देवनारायण मरावी, त्रिभुवन सिंह टेकाम, नगरपालिका अध्यक्ष सूरजपुर कुसुमलता राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर हेमलता राजवाड़े, अशोक जायसवाल, कृष्ण कुमार राजवाड़े सभी ने संयुक्त रूप से नगरीय निकायों एवं पंचायत से जुड़ी समस्याओं बातों से अवगत करते हुए सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बृजवासी तिवारी, अजय सिंह, प्रवीण भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव, आशीष डाबरे, दरोगी राम राजवाड़े युगांतर श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष अंबिकापुर विक्रम सोनपाकर, जनपद उपाध्यक्ष – सतीश यादव अनिल उसेंडी, धर्मेंद्र गावड़े, रामाधार टोप्पो, संतोष कुमार गोयल विजय लाल चक्रधारी इंद्रपाल सिंह, रामसाय सोरी कोरिया जिला सहित संभाग के अन्य जिलों से से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, पूर्व एवं वर्तमान जनपद सदस्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व वार्ड पार्षद, पार्षद प्रत्याशी के साथ ही आदि बड़ी संख्या में संगठन के साथी उपस्थित थे।




+ There are no comments
Add yours