संदिग्ध अवस्था में अपने घर में सो रहे पिता-पुत्र जल कर मरे………पुलिस और विधुत विभाग जुटी जॉच में
बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में एक सनसनी खेज घटना में पता-पुत्र की जल कर मौत हो गई। घटना बैकुंठपुर कोतवाली अंर्तगत ग्राम आमापारा में सोमवार और मंगलवार की रात एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिस कमरे में आग लगी वहां राजू कुर्रे (26 वर्ष) और उसका (05 वर्ष) का बेटा समर दोनो गहरी नींद में सो रहे थे । जिसकी चपेट में आकर दोनो की मौत हो गई।
लोगो ने बताया कि मंगलवार आज सुबह दोनों का अवशेष कमरे में पड़ा मिला। युवक की पत्नी बगल के कमरे में सो रही थी, उसे घटना का पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही पर पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जला सकेगा। घटना की जानकारी के बाद पुलिस हर एंगल से जॉच कर रही है।

मृतक की पत्नि का कहना है कि मंगलवार की सुबह उठी तो उसे पूरे कमरे में जलने की गंध आने लगी, जिसके बाद वह पति-बेटे को देखने कमरे में पहुंची। वहां पूरा सामान जला हुआ था और राजू कुरें और समर का शव भी जली हालत में पड़ा था। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घर के कमरे में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। मामले में पुलिस पुलिस जॉच के बाद ही हकिकत सामने आयेगी।
वहीं पर विभाग के कुछ लोगों ने बताया कि मृतक बीती रात शराब पीकर घर में पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़े के बाद मारपीट करने लगा । इसके बाद उसकी पत्नी 2 वर्ष के बच्चे को लेकर पड़ोस के घर में जाकर छिप गई । इसके बाद भी उसने पड़ोसियों को शराब के नशे में अपनी पत्नी को घर से बाहर निकालने की धमकी दी। जब कोई जवाब नही मिला तो वह अपने घर पर सोने आ गया । जहां वह अपने 5 वर्षी पुत्र के साथ सोया। जिसके बाद आग कैसे लगी इस घटना के संबंध में कोई भी तर्क सामने नहीं आया । पुलिस विभाग का कहना है कि शॉर्ट सर्किट को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा भी जांच की जा रही है जिसके बाद विद्युत विभाग रिपोर्ट बनाकर पुलिस को देगी उसके आधार पर ही शॉर्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हो सकती है।





+ There are no comments
Add yours