बिजली दरों में वृद्धि का विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर का प्रर्दशन…….भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप…..राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के बैकुंठपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जमगहना बाजार में बिजली दरों में की जा रही लगातार वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेसजनों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मौजूदा सरकार आम जनता की जेब पर सीधा वार कर रही है। यह ज्ञापन नायब जहसीलदार को सौंपा गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि बिजली जीवन की बुनियादी आवश्यकता है। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वेदांती तिवारी, अध्यक्ष अशोक जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश राजवाड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, भूपेंद्र यादव, सुजीत सोनी, अरशद इराकी, सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सभा को सबांधित करते हुए पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि लेकिन भाजपा सरकार ने इसे आम जनता के लिए बोझ बना दिया है। किसान, व्यापारी और गृहस्थ सभी इससे त्रस्त हैं। अब चुप रहना अन्याय को स्वीकार करना होगा। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने घरेलू बिजली दरों में 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट और व्यवसायिक दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की है। जबकि सरकारी विभागों पर करोड़ों की राशि बकाया है, फिर भी आम जनता से नियमित वसूली की जा रही है। साथ ही प्रदेश भर में अघोषित बिजली कटौती ने किसानों और व्यापारियों को परेशान कर रखा है।

प्रदेशभर में करेगी आंदोलन

कांग्रेस ने 2003 से लेकर अब तक की बिजली दरों की तुलना भी पेश की। बताया गया कि वर्ष 2003-04 में बिजली की दर ₹3.30 प्रति यूनिट थी, जो 2017-18 तक ₹6.40 पहुंच गई। कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों (2018-2023) में दरें स्थिर रहीं और केवल ₹0.02 की मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि भाजपा की मौजूदा सरकार ने सिर्फ डेढ़ साल में ही दरें ₹6.22 से बढ़ाकर ₹7.02 कर दीं। कांग्रेस ने इसे आम जनता के साथ खुला अन्याय करार दिया।

सभी ने जताया विरोध

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवान ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। अघोषित कटौती आम बात हो गई है और जनता को महंगी दर पर बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह किसान विरोधी और गरीब विरोधी नीति है, और कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours