न्यू लाईफ नर्सिंग के छात्रो का मुखबधिर विशेष विद्यालय भ्रमण

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बैकुंठपुर के बी.एस.सी. नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने संस्था प्रबंधन के निर्देश एवं मार्गदर्शन में शिक्षिका असिस्टेंट प्रोफेसर कौशिल्या कोर्चे एवं ट्यूटर लक्ष्मी साहू के साथ डिफ एण्ड डम-होली क्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय, अम्बिकापुर का शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रो ने विद्यालय में जा कर अध्ययन से संबंधित कार्य किया। जिसके अन्तर्गत विद्यालय में जाकर छात्रो के द्वारा मुखबधीर बच्चों से मिलकर उनको आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहन किया तथा बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धित जांच जैसे-वजन, और ऊंचाई इत्यादि की जांच किया गया। नर्सिंग महाविद्यालय के छात्रो द्वारा बैडमिंटन किट भी भेंट किया गया। मुखबधीर स्कूल के छात्रो द्वारा विशेष नृत्य की प्रस्तुति दि गई एवं न्यू लाईफ के छात्रो द्वारा हाथ की धूलाई एवं स्वच्छता पर नृत्य प्रस्तुत किया गया अंतिम में छात्रो के द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को धन्यवाद प्रदान गया है। मुखबधिर विशेष विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य के द्वारा छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours