न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में मना अंर्तराष्ट्रीय नर्सेस दिवस

Estimated read time 1 min read

बैकंठपुरः-

12 मई मंगलवार को न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर में अंर्तराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रिंस जायसवाल, वंदना जायसवाल एवं संस्था के प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्यूल व समस्त शिक्षकों द्वारा फ्लोरेंस नाईटिंगल के छायाचित्र के समक्ष कैंडल जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके पश्चात् नर्सिंग ट्यूटर रजनी शर्मा द्वारा स्टूडेंट नर्सेस एसोसिएशन के बारे में पीपीटी के माध्यम से स्टूडेंट को जानकारी दी गई जिसके उपरांत स्टूडेंट नर्सेस एसासिएशन सदस्य बनाने हेतु चुनाव का आयोजन किया गया जिसमें वाइस प्रेसिडेंट सेक्रेटरी व ट्रेजरार के पदों का चुनाव किया गया वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए सुमन कुमारी पासवान सातवां सेमेस्टर, सेक्रेटरी रीतु रानी गुप्ता पांचवां सेमस्टर एवं ट्रेजरार रौशनी कुमारी पांचवां सेमेस्टर से बनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रिंस जायसवाल ने नर्सिंग के लिए अपने विचार को व्यक्त किया एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की नवीनतम् चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार के प्रयास में नर्स एक अहम भूमिका निभा रही है, साथ ही नर्सिंग छात्राओं के शिक्षा प्राणाली के महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्राचार्य के द्वारा छात्र-छात्राओं को नर्सिंग दिवस के थीम हमारी नर्सें। हमारा भविष्य सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं। एवं नर्सिंग के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य के मार्गदर्शन के लिए उत्साहित एवं उद्बोधन किया तथा नर्स की भूमिका घर, परिवार एवं कार्यस्थल पर महत्व डाला। तत्पश्चात् बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्राओं सुमन और पुषांजलि के द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं समस्त षिक्षकों के द्वारा केक कटिंग किया गया। बी.एस.सी. नर्सिंग की छात्राओं के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रबंधन के निर्देशानुसार प्राचार्य के मार्गदर्शन में नर्सिंग ट्यूटर लक्ष्मी साहू के द्वारा किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours