प्रदेश के मंत्री-विधायक पहले बैलगाडी से करें सफर, फिर जनता से करें अपील-डॉ.विनय……पीएम की अपील पर कांग्रेस ने कहा-जिम्मेदारी से भाग रही है सरकार

Estimated read time 1 min read

पीएम की अपील पर कांग्रेस ने कहा-जिम्मेदारी से भाग रही है सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मनेन्द्रगढ के पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश पहले से महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट और बेरोजगारी से जूझ रहा है, ऐसे समय में प्रधानमंत्री लोगों को कम इस्तेमाल की सलाह देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। उन्होने भाजपा को सलाह देते हुए कहा कि प्रदेश के मंत्री और विधायक पहले बैलगाडी से करें सफर, फिर जनता से अपील करें।

डॉ. विनय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों से उर्वरक कम इस्तेमाल करने, महिलाओं से तेल और गैस बचाने, कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करने, लोगों से सोना और विदेश यात्रा कम करने की अपील की है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार संकट का समाधान निकालने के बजाय जनता को कम खर्च करो का संदेश दे रही है। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बैकुंठपुर नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, जनपद सदस्य गणेश राजवाड़े, उपाध्यक्ष अजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

खाद नहीं, सलाह मिल रही – डॉ. विनय जायसवाल

डॉ. विनय जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन के लिए करीब 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की जरूरत है, लेकिन अभी तक सिर्फ 51 हजार मीट्रिक टन खाद ही समितियों तक पहुंच पाई है। बैज ने कहा कि किसान पहले से खाद संकट और बढ़ती लागत से परेशान हैं, ऐसे में उर्वरक कम इस्तेमाल करने की सलाह उनकी उत्पादन क्षमता पर असर डालेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार अब उत्पादन घटाने जैसी बातें कर रही है।

वर्क फ्रॉम होम की सलाह कैसे लागू होगी – प्रदीप गुप्ता

कांग्रेस जिलायक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि देश में बड़ी आबादी फील्ड जॉब, छोटे कारोबार, ठेला-फेरी और दैनिक कामकाज पर निर्भर है। ऐसे लोगों के लिए वर्क फ्रॉम होम जैसी सलाह व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि पहले आराम हराम है का संदेश दिया जाता था, जबकि अब लोगों को घर बैठने की सलाह दी जा रही है।

रसोई से लेकर पेट्रोल तक महंगा – योगेश शुक्ला

पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि 2013 और 2026 के दामों की तुलना करते हुए दावा किया कि आटा, दाल, तेल, दूध, गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। बैज ने कहा कि रसोई का बजट पहले ही बिगड़ चुका है और महिलाएं हर जरूरी चीज में कटौती करने को मजबूर हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर केंद्र सरकार ने जनता से लाखों करोड़ रुपए वसूले हैं, लेकिन राहत देने के बजाय बचत की अपील की जा रही है।

सोना मत खरीदो, यात्राओं पर खर्च – अशोक जायसवाल

कांग्रेस कोषाध्यक्ष व पूर्व नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने विदेश दौरों और विशेष विमान पर भारी खर्च किया है, जबकि आम लोगों को खर्च कम करने की सलाह दी जा रही है। उन्होने कहा कि अगर डीजल-पेट्रोल बचाने की जरूरत है तो इसकी शुरुआत मंत्रियों और नेताओं के बड़े काफिलों से होनी चाहिए।

मोदी सरकार संकट संभालने में विफल-अजय सिंह

कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी और ईंधन संकट से निपटने में असफल रही है। पार्टी ने यह भी कहा कि पिछले 12 वर्षों में तेल भंडारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया, जिसका असर अब संकट के समय दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस और भाजपा की सरकार में ये है अतंर

2013 कीमत – 2026 कीमत

आटा (10 किलो) 210 रुपए 530 रुपए
चावल 30-36 रुपए किलो 50-65 रुपए किलो
फुल क्रीम दूध 39 रुपए 66 रुपए
देसी घी 300 रुपए 1080 रुपए
सरसों तेल 52 रुपए 260 रुपए
अरहर दाल 70-80 रुपए 160-170 रुपए
रसोई गैस 410 रुपए 1000 रुपए
पेट्रोल 66 रुपए 100 रुपए
डीजल 52 रुपए 95 रुपए
रिफाइंड तेल 86 रुपए 175 रुपए
फल्ली दाना 60 रुपए 135 रुपए
उड़द दाल 64 रुपए 120 रुपए
मूंग दाल 62 रुपए 130 रुपए
मसूर दाल 47 रुपए 90 रुपए
चना दाल 40 रुपए 90 रुपए
जीरा 220 रुपए 1450 रुपए
गेहूं 22 रुपए 36-40 रुपए

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours