भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कोरिया की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्नसंगठन विस्तार, सामाजिक समरसता एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरिया की प्रथम परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, मोर्चा विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा सरगुजा संभाग प्रभारी होरीलाल सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अहिल्या राजवाड़े, सुरेन्द्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष जवाहर साहू, गोपाल राजवाड़े, पूर्णिमा दास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल चेरवा, संतोष राजवाड़े सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, जिला व मंडल कार्यसमिति सदस्य तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। संभाग प्रभारी होरीलाल सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की ताकत से निरंतर मजबूत हुआ है। ओबीसी मोर्चा समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। मोर्चा के माध्यम से सामाजिक समरसता, सेवा और जनसंपर्क को और अधिक गति देने का कार्य किया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता का परिचय उसका समर्पण और सक्रियता होती है। भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जहां सामान्य कार्यकर्ता को भी नेतृत्व का अवसर मिलता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े ने कहा कि ओबीसी मोर्चा समाज के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएगा।
बैठक का संचालन ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अहिल्या राजवाड़े ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया। अंत में सुरेन्द्र कुशवाहा ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours