नाबालिक के फांसी के बाद दूकानदार की गिरफ्तारी को अडे लोगो ने जमकर काटा बवाल

Estimated read time 1 min read

सुसाइड नोट पुलिस ने किया जब्त……24 घण्टे बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

शहर की मुख्य सडक पर आईसी मार्ट के सामने लोगो ने घण्टो जमकर किआ हंगामा

कानून व्यवस्था पर खडा हुआ सवाल….पुलिसकर्मीयो को भी न्याय के लिए आना पडा सडक पर

बैकुंठपुर।

कोरिया में इन दिनो कानून व्यवस्था बेहतर नही कही जा सकती है अब हालात तो यह हो चले हैं कि पुलिसकर्मीयो को भी न्याय पाने सडको पर हंगामा करना पड रहा है। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के पुलिस लाइन में एक होनहार नाबालिक की आत्महत्या की झकझोर देने वाली घटना के बाद गुरुवार को पुलिस परिवार के साथ साथ समाज का भी आक्रोश सामने आया। कई सैकड़ों की संख्या में पुलिस परिवार और सामज की महिलाओं ने सिटी कोतवाली बैकुंठपुर का घेराव कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। महिलाओं का कहना था कि जब तक आरोपी दूकानदार की गिरफ्तारी नही होगी, तब तक मृतक छात्रा के शव का पोस्टमार्टम नहीं किआ जाएगा।

इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियो के द्धारा क्रोधित महिलाओं को समझाइश देते हुए बताया कि आरोपी फरार है, उसका मोबाइल फोन बंद है तथा पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही पर सडक पर बवाल काटने के बाद पुलिस ने अगले 24 घण्टे में सभी आरोपी की गिरफ्तारी का भारोसा भीड को दिया है जिसके बाद शव को लेकर सडक पर प्रदर्शन करने से लोग पीछे हटे।

पुत्री की मौत के बाद सदमे से मां की मानसिक स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। वही पर पिता भी सदमें में पहुॅच गए हैं। मृतक नाबालिक छात्रा बैकुंठपुर के आत्मानंद स्कूल की बारहवी की छात्रा बताई जा रही है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है। एफएसएल की टीम दुकान पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच करेगी।

महिलाओं के भारी भीड के दबाव, परिजनों की मांग और मामले को राजनितिक रंग लेता देख कोरिया पुलिस ने आरोपी आईसी मार्ट के संचालक दीपक वैध, विनोद वैध व जगत वैध के विरुद्ध अशलील गाली गलैज करने का प्रकरण दर्ज कर लिया। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग दोहराई। जिस पर पुलिस के अधिकारियो ने आश्वासन दिया है कि आरोपियो को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाली पुलिस आरोपियो के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 107, 308 (2), 309 (4) एवं अनूसूचित जाति व जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 3 (2)(वी) की धाराओ में मामला पंजीबंद्ध कर लिया है।

पुलिस लाइन की महिलाओ के द्धारा अपने प्रदर्शन में भाजपा की केन्द्र की मोदी और प्रदेश की साय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं समाज के लिए बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक हैं। उन्होंने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। लोगो ने भाजपा के आला नेताओ और विधायक के सामने ही जमकर खरी खोटी सुनाया।

दूसरे ओर मामले का तूल देने कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी मौके पर पहुॅच गई थी। जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले को तत्काल शांत किया। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिक के पिता एक पुुलिसकर्मी हैं और बैकुंठपुर में ही कार्यरत हैं। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियो की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है साक्ष्यों तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आईसी मार्ट के तीन संचालको के विरुद्ध मामला पंजीबंद्ध किया है।

पुलिसकर्मी पिता की दो नाबालिक बेटिया 07 की शाम में आईसी मार्ट में किराना सामन खरीदारी करने गई थी। इस दौरान उस पर लगभग 1,500 रुपये मूल्य का कॉस्मेटिक सामान बिना भुगतान के अपने पास रखने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक ने छात्रा को डांट-फटकार लगाई, उससे एक कागज में चोरी की बात लिखवाई तथा उसकी स्कूटी की चाभी भी छीन लिया। पिता के डर से नाबालिको ने यह बात पिता को न बताकर परिचित को बताई। इसके बाद आईसी मार्ट पहुंचे, जहां कथित रूप से दुकान संचालक द्वारा पहले 20 हजार रुपये की मांग किए जाने का आरोप है। इस दौरान जब दूकानदार से स्कूटी लौटाने का आग्रह किया, लेकिन सचालक द्धारा स्कूटी कहीं और भेजे जाने की बात कहते हुए अगले दिन देने की बात कही। इसके बाद बच्ची के पिता सुबह दुकान पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान दुकान संचालक ने स्कूटी लौटाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। आरक्षक ने अपनी आर्थिक स्थिति बताते हुए पत्नी के आने के बाद राशि की व्यवस्था करने की बात कही, लेकिन बिना पैसे स्कूटी लौटाने से इनकार कर दिया ।

बताया जा रहा है कि आरक्षक ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी फोन पर अपनी पत्नी को दी। वहीं, जब इस मामले की जानकारी छात्रा को हुई तो वह मानसिक रूप से बेहद परेशान और भयभीत हो गई। दोपहर करीब 2 बजे, जब उसके पिता अपनी पत्नी को बस स्टैंड से लेने गए थे कि इस दौरान पूरे घटना से आहत नाबालिक ने पुलिस लाइन के क्वाटर में दूपटटे सें फांसी लगाकर अपनी जीवन लिला समाप्त कर लिया। जैसे तैसे पडोसियो ने दरवाजा तोडकर नाबालिक के शव को उतारा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours