न्याय की मांग………वरिष्ठ आदिवासी ने नंद कुमार साय ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Estimated read time 0 min read

बाल संरक्षण आयोग रायपुर ने भी लिया संज्ञान

बैकुंठपुर।

जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आईसी मार्ट (सुपर बाजार) के संचालकों की प्रताडऩा से आत्महत्या करने वाली छात्रा के मामले को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और ढांढस बंधाया है। वहीं प्रथम विस नेता प्रतिपक्ष नंद कुमार साय ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई करने मांग रखी है।

कोरिया में सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी, आईसी मार्ट में बुलडोजर कार्रवाई करने मांग रखी है। जिसमें बताया गया है कि आदिवासी छात्रा ने आईसी मार्ट के संचालकों की ओर से चोरी के आरापे लगाने, प्रताड़ित करने से तंग आकर 8 जुलाई को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है, लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिलाध्यक्ष विजय सिंह, जिपं सदस्य सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours