भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियाँ, नवनियुक्त पदाधिकारियोंको दी गयी बधाई

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जिला कोरिया के अनेक कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में मधुसूदन साहू को जिला संयोजक, भानुपाल एवं अभिमन्यु मुडली को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। पंचायत प्रकोष्ठ में प्यारे लाल साहू को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, रंजीत मंडल को जिला संयोजक तथा मनीष राजवाड़े एवं सुधांशु जायसवाल को जिला सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

लक्ष्मी प्रसाद रजक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, योगेंद्र मिश्रा को जिला संयोजक तथा नितिन जायसवाल एवं अधिवक्ता रविशंकर राजवाड़े को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। विष्णु साहू को जिला संयोजक तथा गुलाब गुप्ता एवं शंकर सोनी को जिला सहसंयोजक बनाया गया है।

संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की रीति-नीति, सेवा, समर्पण एवं सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाते हुए भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा समस्त प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours