कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्रभारियों का संयुक्त दौरा…..नपा चुनाव की बैठक 3 को

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 03 अक्टूबर दोपहर 02 बजे नगर पालिका बैकुंठपुर एवं नगर पालिका शिवपुर-चरचा में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारियों का संयुक्त दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस दौरान बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह, विधायक अकलतरा एवं शिवपुर-चरचा नगर पालिका चुनाव के प्रदेश प्रभारी प्रशांत मिश्रा, महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रायपुर की उपस्थिति में दोपहर 02 बजे राजीव भवन, बैकुंठपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर आवश्यक चर्चा की जाएगी। इसके पश्चात शाम 03 बजे शिवपुर-चरचा में नगर पालिका चुनाव से संबंधित आवश्यक बैठक एवं चर्चा आयोजित होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours