कांग्रेस प्रदेश महामंत्री की उपस्थिति में लगभग 50 युवा हुए कांग्रेस में शामिल
बैकुंठपुर।
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में एवं प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा उपस्थिति में राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा नेता संजय मिश्रा एवं नीरज कश्यप के साथ लगभग 50 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। इस अवसर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में युवाओं का पार्टी में स्वागत किया गया। युवाओं के पार्टी से जुड़ने को जिले में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, सौरभ गुप्ता, रियाजउद्दीन, राजू भगत, राकेश जायसवाल, स्वतंत्र महोबिया, अंकित गुप्ता, मनीष सिंह, मोनू मांझी, धीरज शिवहरे, पूजा शिवहरे, सुनील गुप्ता, विपुल शुक्ला, ममता गुप्ता, मनजिंदर कौर, रकीबा बेगम, शायरा बानो एवं देवी प्रसाद खटीक सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours