पर्यवेक्षक पहुंचे कोरिया दोनो नगर पालिकाओ में अध्यक्षों के दावेदारों से मिले
बैकुंठपुर नगर पालिका एवं शिवपुर चरचा में अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से पॉच-पॉच ने की दावेदारी
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले दोनो नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। चुनावों के मद्देनजर पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा पहले बैकुंठपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहॅुचे। जिसके बाद शिवपुर चरचा के साकेत सदन पहुॅचे । इस दौरान वे आगामी चुनावों के लिए अध्यक्ष और पार्षद पद के संभावित दावेदारों से सीधे मुलाकात कर रहे हैं और उनकी दावेदारी (बायोडाटा) ले रहे हैं। बताया गया कि इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य बायोडाटा और दावेदारी जमा करना है।
निकाय चुनाव के लिए रायशुमारी करने सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पर्यवेक्षक पहुंचे। जिन्होंने अध्यक्ष व पार्षद के दावेदारों से बंद कमरे में रायशुमारी की। इस दौरान महिला दावेदारों से ही बात की गई, उनके प्रतिनिधी व पति को मामले से दूर रखा है।
पर्यवेक्षक ने निकाय चुनाव के लिए बंद कमरे में पहले वार्ड पार्षद के दावेदारों से चर्चा की। एक-एक करके बंद कमरे में दावेदारी के कारण और पिछले कार्यकाल और पार्टी सेवा को लेकर भी सवाल किए गए। उन्होने निकाय अध्यक्ष पद के दावेदारों से चर्चा शुरू की जो देर दोपहर तक चली।
पार्टी तय करेगी टिकट
पर्यवेक्षक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा नई दुनिया से बात करते हुए कहा कियह पार्टी की तरफ से रायशुमारी है। दावेदारों की सूची प्रदेश कार्यालय जाएगी। पार्टी द्वारा टिकट वहीं से तय किए जाएंगे, जिसे टिकट मिले सभी मिलकर लड़ें।
बैकुंठपुर में 05 ने की दावेदारी
बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए शहर से 5 लोगो ने कांग्रेस से टिकट मांगने के लिए दावेदारी जताई है। इनमें नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशीष यादव नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, राजीव गुप्ता, रामायण सिंह व पिछले चुनाव में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने व कांग्रेस को भला बुरा कहने वाले आफताब अहमद ने भी पार्टी में अपने दवोदारी का पक्ष रखा।
शिवपुर चरचा 05 ने की दावेदारी
जिले के शिवपुर चरचा के साकते सदन में पर्यवेक्षक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा के सामने नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार में सबसे पहले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया। वहीं पर अन्य दावेदारों में अंशू लकडा, नीता मिश्रा, पदमावति यादव व नम्रता सिंह ने अपनी दावेदारी रखी।


+ There are no comments
Add yours