जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

Estimated read time 0 min read

भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा का मुद्दा उठाया

बैकुंठपुर।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव के नेतृत्व में जेएनयू मणिपुर के कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले मे नगर पालिका शिवपुर चरचा में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और न्याय की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि ऐसे गंभीर आरोप सामने आने पर निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी उतनी ही महत्वपूर्ण है साथ ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, बसंत राय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रेनू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता एवं रेखा वर्मा, जिला महामंत्री ममता कुशवाहा, कुन्ती चक्रधारी, वर्षा साहू, साक्षी सिंह, प्रियंका सिंह, दीपा राजेश सिंह, उर्मिला सिंह, सीमा सिंह, सिमरन श्रीवास्तव, प्रियंका विश्वकर्मा, शिल्पा शर्मा, अनिता गुप्ता, रामकली पाल एवं दीक्षा राजवाड़े सहित भाजपा मंडल चर्चा की महिला मोर्चा की बहनें, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा जिला कोरिया की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours