नागपुर-चिरमिरी मुख्य सड़क पर पुलिया क्षतिग्रस्त……जिम्मेदार मौन…..हादसे का इंतजार

Estimated read time 1 min read

चिरमिरी

चिरमिरी नागपुर मुख्य सड़क पर बना पुल धर्मनगरी में धसक गया है स्थानीय लोगों ने झाड़ी लगाकर लोगों को सावधान सम्बंधित सूचक लगाया है। जबकि नगरीय प्रशासन और पी डब्लू डी विभाग कुम्भकरणी नींद में सोये किसी बड़े हादसे का इंतजार र रहे है।
अज्ञात होगी नागपुर से चिरमिरी आने वाली मुख्य सड़क धर्म नगरी जगन्नाथ मंदिर के पास पुलिया जो की तीन से चार दिनों में लगातार क्षतिग्रस्त हो गया है सड़क के बीचो-बीच में बड़ा गड्ढा हो गया इस सड़क पर अंतर्राज्यीय बस और ट्रक समेत प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। जिसमें विद्यार्थी वर्ग के लोग भी आना जाना करते हैं परंतु संबंधित विभाग के अधिकारियों के उदासीनता के कारण एक बड़ा जानलेवा घटना होने की इंतजार में है ।

खस्ताहाल सड़क —-नवरात्र त्यौहार का महीना होने के कारण लगातार लोग घरों से बाहर निकल कर बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आना जाना कर रहे हैं परन्तु चिरमिरी के सड़कों पर गड्ढा बना हुआ सेंट्रल स्कूल के सामने डोमनहील में भी पुलिया धसक चुका है। हल्दीबाड़ी में कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं परंतु सीमेंट कंक्रीट लगाकर सड़क तैयार किया जा रहा है और मजे की बात यह है कि केवल 5 से 6 दिनों में पुनः फिर से यह सड़कों पर गड्ढा हो जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours