भीषण हादसा…..राजहंस बस और बोलेरो की टक्कर, एक महिला की मौत, 14 घायल

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर ।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने ोगो को हिला कर रख दिया। कोरिया जिले के चरचा थाना अंर्तगत ग्राम नगर के पास राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार सडक हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान रितु सिंह के रूप में हुई है। वह चिरमिरी के खोखापानी की निवासी थीं। हादसे में चार बच्चों सहित कुल 14 लोग घायल हुए हैं।

दर्शन के लिए कुदरगढ़ धाम जा रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग एमसीबी जिलेके खोंगापानी से सुरजपुर जिले के कुदरगढ़ देवी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 6.30 बजे नगर गांव के पास बोलेरो की राजहंस बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours