जियो और आइडिया टावर से केबल चोरी करने वाले 02 आरोपी सहित 02 नाबालिक गिरफ्तार
कब्जे से तांबे का केबल वायर बरामद
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के थाना सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस ने क्षेत्र के अंतर्गत मोबाइल टावरों से तांबे का केबल वायर चोरी करने वाले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 वयस्क आरोपियों और 02 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम पोटेडांड एवं गदबदी में स्थापित जियो और आइडिया मोबाइल टावरों से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में अपराध की धारा 331(4), 305, 62, 3(5) ठछै के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और 112 टीम की मदद से संदेही व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया तांबा केबल वायर कीमत लगभग 20,000 बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियो के सबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शोभित केवट पिता संतोष केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी- हर्रापारा बैकुंठपुर, संजय मिश्रा पिता कमलेश मिश्रा, उम्र 19 वर्ष, निवासी- हर्रापारा बैकुंठपुर 02 नाबालिको को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं




+ There are no comments
Add yours