कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों को अनिवार्य रूप से फाइलेरिया दवाई सेवन करने की अपील 

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में फाइलेरिया समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी । कलेक्टर ने बैठक में फाइलेरिया के फैलने के कारणों की जानकारी लेते हुए प्रभावित लोगों की संख्या से अवगत हुए जिसपर डाॅ अजय मरकाम के द्वारा फाइलेरिया फैलने के कारण, लक्षण सहित इसके रोकथाम की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने फाइलेरिया दवा सेवन का षिविर संयुक्त जिला कार्यालय एवं तहसील कार्यालयों में भी लगाये जाने के निर्देष दिये हैं। साथ ही समस्त स्वास्थ्य अमले को दुरूस्त होकर कार्य करने कहा है। बैठक में बताया गया कि राज्य शासन के मार्गदर्षन में राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सूरजपुर के तीन विकासखण्ड सूरजपुर , रामानुजनगर एवं प्रेमनगर में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम ( एमडीए ) , कृमि नाशक दवाई सेवन कार्यक्रम ( एनडीडी ) आयोजित किया जाना है यह कार्यक्रम 23 नवम्बर से 30 नवम्बर 2020 तक आयोजित किया जायेगा । इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन बूथ स्तर पर दवाई खिलाई जायेगी तथा दूसरे दिन से मितानिन एवं आंगनबाडी के टीम द्वारा घर – घर जाकर दवा सेवन कराया जायेगा। इसमे दी जाने वाली दवाई से हाथी पांव और हाईड्रोसील जैसे बीमारी को रोका जा सकता है। कलेक्टर ने की आम अपीलः-कलेक्टर रणबीर शर्मा ने फाइलेरिया की रोकथाम एवं बचाव के लिए अपील करते हुए कहा है कि फाइलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, इससे बचने के लिए स्वास्थ्य अमले के द्वारा घर-घर दवाई का सेवन कराया जायेगा। जिसे अनिवार्य रूप से समस्त जन सेवन करें एवं रोग से बचें। कलेक्टर ने संबंधित बीमारी के लिए स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने आस-पड़ोस एवं परिचितों को जागरूक करने कहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours